<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 30, 2026

25 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


बस्ती। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के आह्वान पर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने अपनी लंबित 25 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा को सौंपा गया।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण, सेवा सुरक्षा बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली लागू करने, मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सहायता योजना का लाभ देने, प्रधानाचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा कराने तथा हाल ही में आयोजित राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के अवशेष बकाया का शीघ्र भुगतान किए जाने सहित विभिन्न मांगें शामिल रहीं।
धरने को प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, प्रदेश मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी, अटेवा के मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला संयोजक तौआब अली, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, महामंत्री डॉ. सत्यप्रकाश मौर्य, वीरेंद्र वरुण, राकेश सिंह, बाबूराम तथा शिवमूर्ति चतुर्वेदी समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इस दौरान अवलोक कुमार, नीरज वर्मा, जयराम, फूलचंद, विजय, मोहम्मद उमर, दरवेश, रमाकांत, संजय पासवान, विपलेश कुमार, गरिमा वर्मा, कंचन, संतोष, अजय राव, राकेश कुमार, शांति देवी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages