बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत@2047" के संकल्प को जन-जन, विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 'जेन-ज़ेड कैंपस संवाद' श्रृंखला के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
मां गायत्री इंटर कॉलेज, कप्तानगंज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा सकारात्मक सोच, तकनीकी दक्षता, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने छात्रों से देश के समकालीन विषयों पर जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
किसान इंटर कॉलेज, बस्ती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और देश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है।
गन्ना विकास इंटर कॉलेज, मुंडेरवा में अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि जेन-ज़ेड केवल भारत का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे प्रभावशाली शक्ति है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलना आवश्यक है।
दशरथ चौधरी इंटर कॉलेज में भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने युवाओं के साथ देश की प्रगति और उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। वहीं परमहंस आदर्श इंटर कॉलेज, कैथवलिया एवं जी.आर.एस. पब्लिक स्कूल, ककरौली में बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह ने युवाओं की तकनीकी क्षमता और नवाचार को राष्ट्रहित में उपयोग करने पर बल दिया।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ तथा स्थानीय प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरविंद मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि, रवि तिवारी, वैद्यनाथ मिश्र, राम प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, विवेकानंद शुक्ला, अरविंद सिंह, संतोष कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, अरविंद पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, सुनील कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार चौधरी, मोहम्मद शमीम, इरफान खान, शिव नारायण, रितेश कुमार, अतुल पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment