<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

देशभर में नशा मुक्ति और हरित भारत का संदेश लेकर निकले साइकिल यात्री गणेश निषाद का गोरखपुर में जोरदार स्वागत


गोरखपुर। छत्तीसगढ़ के राजिम-बोरसी गांव से भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री गणेश निषाद मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे, जहां फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी जन जागरूकता यात्रा की सराहना करते हुए अभियान को प्रेरणादायी बताया।
गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की यात्रा करते हुए गणेश निषाद अब तक करीब 11 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। गोरखपुर पहुंचने पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां से वह अपनी अगली यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुए।
गणेश निषाद ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य देशवासियों को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से वह भारत की संस्कृति, सामाजिक जीवन और लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास कर रहे हैं तथा हर पड़ाव पर स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज का संदेश दे रहे हैं।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग) देवेन्द्र निषाद धनुष, जिलाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) अशोक निषाद, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद निषाद, रमन निषाद, विनय कश्यप, सचिन भारती, प्रदीप प्रजापति, राजू मोदनवाल, अभिषेक कुमार, संजय सिंह, वरुण राय, अंकिता, विनोद प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages