<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

धर्मशाला बाजार के सैकड़ों परिवारों ने भू-माफियाओं पर लगाया कब्जे की साजिश का आरोप, कार्रवाई की मांग


गोरखपुर। धर्मशाला बाजार जटेपुर क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों ने भू-माफियाओं पर वर्षों से बसे परिवारों को बेदखल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने प्रेस को दिए गए ज्ञापन में प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में दर्ज वाद संख्या 2505/2023 का सहारा लेकर वर्षों से आबाद मोहल्ले के लोगों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि संबंधित भूमि पर लगभग 800 मकान बने हुए हैं और लोग कई दशकों से अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, नायब तहसीलदार की ओर से 28 अप्रैल 2026 को दिए गए आदेश के आधार पर विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वहां लंबे समय से आबादी निवास कर रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे नगर निगम को हाउस टैक्स, जलकर और बिजली बिल का नियमित भुगतान करते हैं तथा क्षेत्र में नगर निगम का पार्क, रैन बसेरा और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कथित भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा विवादित आदेश की निष्पक्ष समीक्षा कर न्यायसंगत निर्णय लिया जाए, ताकि वर्षों से बसे परिवारों के सामने बेघर होने का संकट न उत्पन्न हो।

No comments:

Post a Comment

Pages