वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती/बभनान। झांसी विश्वविद्यालय से गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर अपना दल (एस) के जिला मीडिया सचिव मनीष श्रीवास्तव के सुपुत्र डॉ. हर्ष श्रीवास्तव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने बभनान नगर पंचायत स्थित उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हर्ष श्रीवास्तव की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल, सद्दाम हुसैन, संतराम पटेल, लड्डन खान, सुनील सिंह, राजेन्द्र पटेल, सिकंदर अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. हर्ष श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और हर्षोल्लास से भरा रहा।

No comments:
Post a Comment