<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती पहुंचे। कलवारी चौराहे के समीप टांडा पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका प्रथम स्वागत किया। इसके बाद टांडा पुल से लेकर शहर तक कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा तथा पंकज टाकीज सहित अनेक स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे मार्ग पर उत्साह का वातावरण बना रहा।

स्वागत जुलूस के उपरांत होटल बालाजी प्रकाश, बस्ती में 'तिरंगा यात्रा अभियान' को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एवं जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी, अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, रोली सिंह, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा तथा अमृत कुमार वर्मा सहित अन्य नेताओं ने मुख्य अतिथि का विशाल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक मंडल और युवा मोर्चा द्वारा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी तथा 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय यादव, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय 'नीरज', विनय भरद्वाज, राकेश शर्मा, सुनील सिंह, विनय शंकर मिश्रा, विजय पांडे, सत्येंद्र सिंह 'भोलू', तारक जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, श्याम बिहारी गौड़, ओमप्रकाश, ओंकार सिंह, शिवचरण जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, जवाहरलाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, गंगेश सिंह, प्रमोद चौधरी 'गिल्लम', प्रमोद पाण्डेय, अनिल दुबे, रामायण सिंह, योगेंद्र सिंह, वैभव पांडे, सरोज मिश्र सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages