बस्ती। आदर्श नगर पंचायत नगर स्थित नगर बाजार में उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत किया गया। उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ जोरदार अगवानी की।
इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह ने श्री विनोद राय को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया, जबकि समर्थकों ने उन्हें 21 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री राय ने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही संभव है। उन्होंने सभी से जनसेवा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह 'मम्मू', सभासद दिनेश चौरसिया, विजय जायसवाल, प्रदीप निषाद, सत्यराम निषाद, राजेश पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, बिन्दूलाल, रामसजन यादव, मोहंती दूबे, अनिल श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, संजय कसौधन, राजू गौड़, राकेश पाण्डेय, देवेश द्विवेदी, राधेश्याम पाण्डेय, राजन उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा, जितेन्द्र सिंह 'गुड्डू' सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment