<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, जबरन धर्म परिवर्तन की धमकी देने तथा आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है।

प्रार्थना पत्र में अभिषेक वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके फेसबुक पोस्ट पर रिजवान खान नामक फेसबुक उपयोगकर्ता द्वारा आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक टिप्पणी की गई। प्रार्थना पत्र के अनुसार टिप्पणी में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए सरकार बदलने तथा हिंदू-मुस्लिम संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। शिकायतकर्ता ने टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित फेसबुक उपयोगकर्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की लागू धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में आरोपी का आईपी एड्रेस ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किए जाने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की गई है।

मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और टिप्पणी की वैधानिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages