<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

विद्यालय के समीप शराब की दुकान हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

- शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं, मांगें पूरी न होने पर होगा जनआंदोलन - ऋषि कपूर


गोरखपुर। थाना चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर मोहल्ले में विद्यालय के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शराब की दुकान को तत्काल बंद करने अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय के ठीक बगल में शराब की दुकान संचालित होने से छात्र-छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। दुकान पर प्रतिदिन लगने वाली भीड़ और असामाजिक तत्वों की आवाजाही के कारण महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार विद्यालयों को बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर रिहायशी क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व अर्जित करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए आम जनता की सुरक्षा और लाखों परिवारों की खुशहाली को दांव पर नहीं लगाया जा सकता।

ऋषि कपूर ने आरोप लगाया कि शराब की दुकानों के कारण मोहल्लों में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर बच्चों के शैक्षणिक वातावरण तथा महिलाओं की सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षण संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों के आसपास संचालित शराब की दुकानों को शीघ्र नहीं हटाया गया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में घनश्याम राही, परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, जावेद सिमनानी, श्रीराम बाबू, भवनाथ राय, ख्वाजा समसुद्दीन, विद्यानंद यादव, ओमनारायण पांडेय, अरविंद सिंह, जनार्दन फौजी, प्रमोद शर्मा, अमित शर्मा, कुलदीप शर्मा, आशीष शर्मा, अशोक शुक्ला, शशिपाल, ई. मयंक, अनिल प्रताप बौद्ध, जयकार प्रसाद, डॉ. राजेंद्र, राजेश मलिक, इमरान अंसारी, सिराजुद्दीन, विशाल प्रसाद, श्रीनारायण, रामप्रीत धूसिया, लीलावती, गायत्री, सुरेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages