गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर लापता हुईं तीन बालिकाओं को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया। बरामद बालिकाओं में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गईं तीन बालिकाएं वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर के आधार पर गुलरिहा थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें दो बालिकाओं से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 646/2026 तथा एक बालिका से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 647/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तलाश करते हुए तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिकाओं ने पुलिस को बताया कि वे घरवालों से नाराज होकर बिना किसी को बताए अपनी इच्छा से घर से चली गई थीं।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक आयुष द्विवेदी, उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अनूप कुमार तथा महिला कांस्टेबल ऋचा देवी और अवगेश कुमारी शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment