<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 13, 2026

मिशन शक्ति टीम ने महिला का गहनों व नकदी से भरा बैग लौटाया


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत खजनी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिले आभूषण, नकदी और अन्य सामान से भरे बैग को उसकी स्वामिनी को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को रास्ते में एक बैग पड़ा मिला। महिला ने बैग को अपने पास रखने के बजाय क्षेत्र में भ्रमणशील मिशन शक्ति टीम को सौंप दिया।

मिशन शक्ति टीम ने बैग खोलकर उसमें रखे कागजातों के आधार पर उसकी स्वामिनी के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद संबंधित महिला को थाना स्थानीय बुलाया गया और बैग की पहचान कराई गई। पहचान की पुष्टि होने पर बैग में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य सामान समेत पूरा बैग महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

बैग वापस मिलने पर महिला ने मिशन शक्ति टीम और पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages