<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह बने तहसीलदार, बाराबंकी में हुई तैनाती


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात रहे वीर बहादुर सिंह को शासन द्वारा प्रोन्नति प्रदान करते हुए तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रोन्नति के साथ ही उनका स्थानांतरण बाराबंकी जनपद के लिए कर दिया गया है।

शासन के आदेश के बाद वीर बहादुर सिंह अब बाराबंकी जनपद में तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। सदर तहसील में उनके कार्यकाल के दौरान राजस्व संबंधी कार्यों के साथ ही प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उनकी सक्रिय भूमिका रही।

प्रोन्नति के बाद उनके स्थानांतरण की जानकारी मिलते ही तहसील कर्मियों एवं परिचितों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages