<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, 9 क्विंटल खोया जब्त


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को अभिसूचना के आधार पर बड़ेवन के पास वाहन संख्या यूपी-78 एलएन-8348 की जांच की।

निरीक्षण के दौरान वाहन में करीब 9 क्विंटल खोया तथा एक क्विंटल बूंदी दाना पाया गया। बताया गया कि खाद्य सामग्री उन्नाव से बस्ती होते हुए गोरखपुर ले जाई जा रही थी। संदेह के आधार पर टीम ने खोया के चार तथा बूंदी दाना का एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक को भेजने की कार्रवाई की। वहीं करीब 9 क्विंटल खोया को जब्त कर विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अभियान के तहत अब तक पनीर, लड्डू, खोया और रंगीन चिप्स समेत खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने संकलित किए जा चुके हैं। साथ ही साफ-सफाई एवं स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर आठ खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

खाद्य टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा नियमावली-2011 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निर्माण, भंडारण और विक्रय के निर्देश दिए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी एवं श्रीमती अंकिता मौजूद रहीं। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages