<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

निर्माणाधीन मकान से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को आरोपियों ने गोरखनाथ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। मामले में तहरीर के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल साहनी निवासी पीपीगंज, हाल पता राजेंद्रनगर पूर्वी और प्रदीप भारती निवासी बरगदवा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक विशाल साहनी के खिलाफ पूर्व में भी गोरखनाथ और शाहपुर थाने में चोरी व बरामदगी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रिपुसूदन शुक्ला, कांस्टेबल अभिनेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल युवराज सिंह और रिजर्व कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages