<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 23, 2026

16 वर्षों की कला-साधना का मिला सम्मान, टीवी शो में जज बने गोरखपुर के ‘अखिल सर’


गोरखपुर। स्थानीय प्रतिभाओं को तराशने और नृत्य के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से लगातार सक्रिय गोरखपुर के जाने-माने कोरियोग्राफर अखिलेश गुप्ता ‘अखिल सर’ ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। अखिल डांस कंपनी के संस्थापक-निदेशक अखिलेश गुप्ता अब जियो टीवी के 7x म्यूजिक चैनल पर प्रसारित हो रहे डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट इमेज सीजन-2’ में बतौर डांस जज नजर आ रहे हैं। शो का प्रसारण 16 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है और प्रत्येक रविवार रात आठ बजे किया जा रहा है।
वर्तमान में अखिल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, अखिल डांस कंपनी गोरखपुर के संस्थापक-निदेशक तथा कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में नृत्य प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे अखिलेश गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि से गोरखपुर की कला प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई है।
आरएस प्रॉडक्शन द्वारा निर्मित इस शो का निर्देशन टीवी जगत के चर्चित निर्देशक मोहित श्रीवास्तव ने किया है। शो के निर्णायक मंडल में विभिन्न प्रदेशों के अनुभवी कलाकारों को शामिल किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश से अखिलेश गुप्ता, दिल्ली से अली रॉय, हरियाणा से सपना सिंह और मध्य प्रदेश से अक्षय रायकवार शामिल हैं।
प्रेस वार्ता में अखिलेश गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि गोरखपुर और पूरे प्रदेश के उन सभी कलाकारों की जीत है, जो निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए गुरुजनों, परिवार, मीडिया, गोरखपुरवासियों और साथी कोरियोग्राफरों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। उसकी रुचि जिस भी कला या क्षेत्र में हो, अभिभावकों को उसे दबाने के बजाय उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि वह अपनी अलग पहचान बना सके।

No comments:

Post a Comment

Pages