<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 11, 2026

गुरुवार से शुरू होगा श्रीरामलीला महोत्सव, स्कूली बच्चे करेंगे रामायण की लीलाओं का मंचन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सनातन धर्म की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार से गोविन्द राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा। आयोजन महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी रामायण की दो महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन करेंगे।

पहली प्रस्तुति में दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती के विद्यार्थी नारद मोह प्रसंग का मंचन करेंगे। इसके माध्यम से देवर्षि नारद के अहंकार, भगवान विष्णु की लीला और अहंकार त्यागने का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद डॉन वास्को स्कूल, बस्ती के विद्यार्थी पृथ्वी की पुकार एवं भगवान श्रीराम के जन्म की लीला प्रस्तुत करेंगे। इसमें धरती पर बढ़ते अत्याचार, देवताओं की प्रार्थना और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रसंग मंचित किया जाएगा।

आयोजन की विशेषता यह है कि बच्चों को अभिनय के साथ ही रामायण के प्रसंगों, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर भी मिलेगा। आयोजन समिति के सदस्य श्याम जी चौधरी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक चेतना का प्रसार करना है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और करुणा की प्रेरणा देता है। आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages