<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

महादेवा (बस्ती)। दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। थाना लालगंज क्षेत्र के लालगंज स्थित कुआनो पुल पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां लक्ष्मी को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

विसर्जन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख-शांति, उन्नति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

वहीं, कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लालगंज पुलिस मुस्तैद रही। चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुआनो पुल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान आरक्षी सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, आरक्षी अरुण कुमार और हेड कांस्टेबल बलिराम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages