<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना झंगहा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवनीश खरवार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अनोष पुत्र अर्जुन पासवान, निवासी ग्राम चकिया घाट, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना झंगहा में मु0अ0सं0 502/2026, धारा 69/191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवनीश खरवार, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल आशीष कुमार मिश्रा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages