<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

सावन के चौथे सोमवार पर बैजूधाम मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


संतकबीरनगर। सावन मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना धनघटा क्षेत्र स्थित बैजूधाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान अधिकारियों ने जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
पूजन के बाद डीएम एवं एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल और ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।
मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि सावन मास को देखते हुए जिले के प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, यातायात प्रबंधन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन एवं पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages