<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

लोकनृत्य और नृत्य नाटिका ने मोहा मन, सरदार पटेल के राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में खलीलाबाद स्थित कृष्णा पैलेस में पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीतमयी नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने रंग, राग और लोक संस्कृति से सजी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। वर्तमान पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। लोकनृत्य और संगीतमयी नृत्य नाटिका में कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की विविधता, लोक परंपराओं और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, गिरिवर पटेल, संत चौधरी, महेश शुक्ला, पंकज मिश्रा, विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कला प्रेमी मौजूद रहे। अंत में देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages