गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खंड के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के तहत आगासाद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित तथा कुछ का पुनर्निर्धारण और नियंत्रण करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार बेंगलूरू सिटी से 29 सितंबर तथा 6 और 13 अक्टूबर को चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण-बेंगलूरू सिटी से लालकुआं विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी प्रकार लालकुआं से 26 सितंबर तथा 3 और 10 अक्टूबर को चलने वाली 05074 लालकुआं-बेंगलूरू सिटी विशेष ट्रेन भी निरस्त रहेगी।
- इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग :
बनारस से 2 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। गोरखपुर से 14 अक्टूबर को चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी होकर संचालित होगी।
बलिया से 14 अक्टूबर को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष ट्रेन मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। लखनऊ जंक्शन से 15 अक्टूबर को चलने वाली 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 14 अक्टूबर को चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-हमीरपुर रोड-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।
- कुछ ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित :
छपरा से 13 अक्टूबर को चलने वाली 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को छपरा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। लखनऊ जंक्शन से 13 अक्टूबर को चलने वाली 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस को झांसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसी तरह गोरखपुर से 15 अक्टूबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस को झांसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment