<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा, समय से पूरा कराने पर जोर


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंडल के जनपदों में संचालित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की परियोजनावार समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी परियोजना का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। बजट की आवश्यकता होने पर शासन को समय से मांग पत्र भेजकर धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने धीमी गति से चल रही परियोजनाओं में तत्काल तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भौतिक प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को नियमित समीक्षा कर निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का प्राथमिकता से समाधान कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का कड़ाई से पालन हो। अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता, प्रगति और निर्माण सामग्री का सत्यापन करें। कमी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल समेत मंडलीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages