<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

निजी स्कूलों की मनमानी पर पीस पार्टी ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग


गोरखपुर। पीस पार्टी ने जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कई विद्यालयों में फीस, पाठ्यक्रम, किताब-कॉपी और अन्य शैक्षणिक सामग्री को लेकर अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि बच्चों की शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से विभिन्न मदों में शुल्क लिया जा रहा है। विद्यालयों की ओर से निर्धारित दुकानों से किताब-कॉपी एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
पीस पार्टी ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा दोषी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Pages