बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती आगमन को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि हरीश द्विवेदी का बस्ती सीमा घघौवा से दोपहर 12 बजे प्रवेश होगा। इसके बाद उनका काफिला विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बड़ेवन, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा और होटल बालाजी प्रकाश होते हुए सुयश होटल के सभागार पहुंचेगा। यहां भव्य आभार एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
इस दौरान जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद भोलू, अश्विनी श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

No comments:
Post a Comment