<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगी आप, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन


बस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में पाण्डेय स्कूल के निकट स्थित एक होटल के सभागार में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। पार्टी ने पेपर लीक, बिजली संकट, स्कूलों की दुर्व्यवस्था और श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाले जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है।
बैठक में जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी कुलदीप जासवाल, पतिराम आजाद, वीरेन्द्र यादव, श्याम नारायण चौधरी, इंद्रेश चौधरी, विशाल चौधरी, विकास चौधरी, चौधरी माता प्रसाद वर्मा और अमरनाथ वर्मा ने विचार व्यक्त किए। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका के लिए तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर गायत्री चौधरी, रीता, ओम, दिवाकर चौधरी, उमेश शर्मा, राम सजन सूर्यवंशी, वीरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages