<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

ई-रिक्शा संचालक यूनियन की बैठक में 25 सितंबर को मांगपत्र देने का निर्णय


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सीटू के सहयोग से गठित ई-रिक्शा संचालक यूनियन की संयोजन समिति की बैठक नवनीत यादव की अध्यक्षता में न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में यूनियन के स्थापना दिवस 25 सितंबर को गत वर्ष की तरह जुलूस निकालने तथा विभिन्न सांगठनिक और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन को मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ई-रिक्शा संचालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, किराए के पुनरीक्षण तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ई-रिक्शा संचालकों की कार्यशाला आयोजित कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके अलावा चालकों के आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर भी सुझाव लिए गए।

सीटू नेता कामरेड केके तिवारी ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों और मांगों के लिए यूनियन को मजबूत करना होगा। साथ ही सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता है।

माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणि ने 25 सितंबर के कार्यक्रम को प्रभावी एवं बेहतर ढंग से आयोजित करने का सुझाव दिया।

बैठक में वसीम अंसारी, शंकर दास, अंजू चौधरी, ओमेंद्र, आशीष सोनी, अशोक कुमार, आदिक अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages