<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

त्योहारों से पहले यातायात पुलिस का अभियान, नौसढ़ तिराहे से हटाया अतिक्रमण


गोरखपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रविवार को यातायात पुलिस एवं थाना गीडा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात मनीष कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में नौसढ़ तिराहे पर यातायात संचालन कराया गया।
अभियान के दौरान नौसढ़ तिराहे के आसपास सड़क किनारे लगे ठेला-पटरी को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यातायात में बाधा उत्पन्न करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 25 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक यातायात ने मोहद्दीपुर चौराहा, गणेश चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान जाम की समस्या से निपटने और आमजन की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Pages