<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को लेकर सड़कों पर उतरे अफसर, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण


गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों और तिराहों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर यातायात की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मोहद्दीपुर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, अंबेडकर चौराहा, नौसढ़ तिराहा और खजान्ची चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों के दबाव, आवागमन की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात संचालन में आने वाली दिक्कतों को मौके पर देखा गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर तत्काल प्रभावी कदम उठाकर यातायात को सामान्य कराया जाए। साथ ही चौराहों पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने देने, वाहनों का सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने और सड़क पर यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया।
यातायात अधिकारियों ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य यातायात संचालन में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

No comments:

Post a Comment

Pages