<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपदवासियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन एवं इसके लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह प्रचार वाहन जनपद की तीनों तहसीलों, सभी विकासखंडों, थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देगा। प्रचार वाहन के साथ आम जनमानस में पंपलेट वितरित करने के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वादकारी स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का समाधान सुलह-समझौते के आधार पर करा सकते हैं। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages