<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

विधायक महेंद्र नाथ यादव के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी ने दी तहरीर, सोशल मीडिया पोस्ट से आक्रोश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के जिला महामंत्री विनय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई, जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक तनाव फैलने की आशंका है।

तहरीर में विनय सिंह ने कहा है कि महेंद्र नाथ यादव विधायक, बस्ती सदर के सोशल मीडिया अकाउंट से गुरु गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदर्भ में आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया साइट पर शेयर की जा रही है। आरोप है कि ऐसी पोस्ट से समाज में कभी भी असंतोष एवं तनाव फैल सकता है तथा हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में पोस्ट को लेकर आक्रोश है।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री ने पुलिस से मांग की है कि उक्त सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर उसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

तहरीर में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की सामग्री के प्रसार से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस सम्बंध में विधायक महेन्द्र नाथ यादव से सम्पर्क कर उनका पक्ष जानने के लिए 9839381822 नम्बर पर फोन करने पर लगातार फोन व्यस्त रहा। जब उनका पक्ष आयेगा। उसे भी रखा जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Pages