महादेवा, बस्ती। महादेवा-बनकटी मार्ग पर बरोहिया कला गांव के पास सड़क किनारे लगा स्ट्रीट लाइट का पोल और सीमेंट का खंभा काफी झुकी हुई स्थिति में है। मिट्टी धंसने और नट-बोल्ट ढीले होने के कारण पोल का संतुलन प्रभावित बताया जा रहा है, जिससे वह सड़क की ओर झुका नजर आ रहा है।
यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। सड़क की ओर झुका पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान आसपास की मिट्टी और धंसने पर पोल के और झुकने अथवा गिरने की आशंका से लोगों में चिंता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण कराने और स्ट्रीट लाइट पोल व सीमेंट के खंभे को शीघ्र सुरक्षित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है।

No comments:
Post a Comment