<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एंटी रोमियो टीमों, महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने खलीलाबाद ब्लॉक, दुधारा पुलिस ने सेमरियावां ब्लॉक, महिला थाना पुलिस ने पटखौली व मेहदावल बाईपास, महुली पुलिस ने नाथनगर ब्लॉक, मेंहदावल पुलिस ने सीएचसी मेंहदावल, बखिरा पुलिस ने सहजनवा, हरदी चौराहा व वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज, बेलहरकला पुलिस ने चौधरी नासिर खां मेमोरियल एजुकेशनल विद्यालय तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने हाकिम राई, बेलराई और झौवाकोमर में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया।
पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा के उपाय, महिला अधिकार, सरकारी योजनाओं और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी तरह के अन्याय के सामने चुप न रहें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस की मदद लें।

No comments:

Post a Comment

Pages