बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन्माष्टमी के उत्सव को जीवंत कर दिया। विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और जन्माष्टमी के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी का आनंद लिया।

No comments:
Post a Comment