गोरखपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाली गई 19,956 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को साइबर ठग ने पीड़ित से संपर्क कर उसे विश्वास में लिया और ओटीपी हासिल करने के बाद उसके खाते से रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद चिलुआताल थाने की साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और लगातार प्रभावी पैरवी करते हुए ठगी की रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद 19,956 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में साइबर नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक सचिदानन्द पाण्डेय और कांस्टेबल विवेक चौरसिया शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment