<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों से कृष्णमय हुआ उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी


बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में जन्माष्टमी का पर्व उल्लास और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन प्रसंगों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी।
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चे श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। नन्हे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह कृष्णमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय प्रबंधक विनय शुक्ला ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित होती है। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सद्भाव, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में विद्यालय परिवार ने हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी उत्सव का समापन किया।

No comments:

Post a Comment

Pages