<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

बस्ती मंडल की फुटबॉल टीम ने प्रदेश में लहराया परचम, अंडर-19 में जीता कांस्य पदक


बस्ती। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के अंडर-19 बालक वर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में बस्ती मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 1-0 से पराजित किया।
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ पर लगातार दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में आयुष ने शानदार गोल कर बस्ती को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन बस्ती मंडल की मजबूत रक्षापंक्ति ने उनके सभी हमलों को नाकाम कर दिया। निर्धारित समय तक बस्ती की बढ़त कायम रही और टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।
कप्तान अनुभव सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, जुझारूपन, खेल भावना और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम सीटी बजते ही खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने टीम की सफलता पर खिलाड़ियों, कप्तान, प्रशिक्षकों, प्रबंधकों, शारीरिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना बस्ती मंडल के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन ने साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से बस्ती के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव सहित प्रभाकर ओझा, मनोज कुमार राय, चंद्र प्रकाश पांडेय, जगन्नाथ यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी सहित शारीरिक शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने टीम की उपलब्धि पर बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Pages