प्रदेश मंत्री ने बूथ अध्यक्षों, प्रभारियों और संयोजकों से संवाद कर बूथ समितियों की सक्रियता, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर से निकलती है। प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रवास के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में जिले के सभी बूथों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन और संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह, जिला महामंत्री अमित कुमार वर्मा, जिलामित्र सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment