<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को मिली कस्टमाइज्ड स्कूटी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेल कर्मचारियों के कल्याण एवं सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिव्यांग रेल कर्मचारियों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से 23 कर्मचारियों को कस्टमाइज्ड स्कूटी वितरित की गई।

गोरखपुर स्थित रेलवे प्रेक्षागृह परिसर में 3 सितंबर 2026 को आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने प्राथमिकता के आधार पर लखनऊ मंडल के 23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को कर्मचारी कल्याण निधि से स्वीकृत कस्टमाइज्ड वाहन (स्कूटी) प्रदान किए। इस अवसर पर लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

कस्टमाइज्ड स्कूटी मिलने से दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने तथा कार्यस्थल पर आवागमन में काफी सुविधा होगी। इससे उनके आत्मविश्वास और मनोबल को भी बढ़ावा मिलेगा। कर्मचारियों ने इस मानवीय एवं कल्याणकारी पहल के लिए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रेल प्रशासन ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधाओं और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कदम निरंतर उठाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages