<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

मुरारी लाल मकवाना को विदाई, नए पद के लिए दी शुभकामनाएं


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर मुरारी लाल मकवाना का स्थानांतरण पश्चिम रेलवे में इसी पद पर होने पर उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई। महाप्रबंधक सभा कक्ष ‘चैतन्य’ में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सुनिश्चित करने में सिगनल एवं दूरसंचार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मकवाना ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी फोकस और विश्लेषणात्मक क्षमता उल्लेखनीय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने मकवाना को सौम्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि शांत और सौम्य तरीके से कार्यों को पूरा कराना उनकी विशेषता रही है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मुरारी लाल मकवाना ने पूर्वोत्तर रेलवे में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी विभागों से मिले सहयोग और समन्वय के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा, जिससे परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करने में मदद मिली।

कार्यक्रम में प्रमुख विभागाध्यक्षों ने भी उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages