<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 4, 2026

जिले में पहली बार मनाया जाएगा बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव


बस्ती। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा, जिला बस्ती के तत्वावधान में संत शिरोमणि एवं कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव 5 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। जनपद में पहली बार आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 11 बजे से जगमोहन उत्सव सदन, अपोलो क्लीनिक के बगल में, स्टेशन रोड, पुरानी बस्ती में होगा।
आयोजकों ने बताया कि बाबा गणिनाथ जी महाराज समाज के आराध्य एवं प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन सत्य, धर्म, संस्कार, संगठन, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। जन्मोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को अपनी गौरवशाली परंपरा और कुलगुरु के आदर्शों से जोड़ना तथा आपसी भाईचारे एवं एकजुटता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजन-अर्चन, श्रद्धांजलि, विचार-विमर्श और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता, उपाध्यक्ष टोनी मद्धेशिया, महामंत्री हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रेश्वर गुप्ता, संरक्षक हजारी प्रसाद गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, संजय मद्धेशिया एवं अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा जिला बस्ती की समस्त जिला कार्यकारिणी है।

No comments:

Post a Comment

Pages