<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

बारिश में घर गिरने पर पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आदर्श नगर पंचायत के शिवाजी नगर वार्ड लखनहट में बरसात के दौरान श्रीमती चंद्रावती देवी प्रजापति का घर गिरने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए ढांढस बंधाया।

अध्यक्ष ने नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक चंद्रावती देवी को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में नगर पंचायत पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही परिवार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कर आवास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही।



No comments:

Post a Comment

Pages