<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

नवागत थानाध्यक्ष से पत्रकारों ने की मुलाकात


महादेवा, बस्ती।
थाना लालगंज के नवागत थानाध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी से पत्रकारों ने मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। पत्रकारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुधारने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मांग रखी।

पत्रकारों ने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि जनसमस्याओं को निष्पक्षता और तथ्यों के साथ सामने लाना मीडिया का दायित्व है। थानाध्यक्ष ने सुझावों पर सहमति जताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण देना उनकी प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण के लिए गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी की जाएगी।

इस दौरान मोहम्मद तौफीक रजा, राजाराम, परवेज आलम, राधेश्याम यादव, अहमद सिद्दीकी, बाल कृष्ण त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, सूरज मिश्रा, संजय उपाध्याय, राजेश राज, रविंद्र नाथ तिवारी, वसीम भाई, गोरखनाथ पांडेय, बेचू लाल, मुरलीधर, राजेश शुक्ला, अजय उपाध्याय सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages