<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

औचक निरीक्षण में खुली नगर बाजार की सफाई व्यवस्था की पोल, अफसरों ने दिए सख्त निर्देश


बस्ती। नगर पंचायत नगर बाजार में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए गुरुवार सुबह मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (नगरीय निकाय) कीर्ति प्रकाश भारती ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के साथ औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सफाई, कूड़ा कलेक्शन, पेयजल, एमआरएफ सेंटर और निर्माणाधीन नाला सहित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या दो संत रविदास नगर में सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और संचालन की स्थिति देखी गई। रैन बसेरा तथा मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन और कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नगर पंचायत की ओर से मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।
इसके बाद अधिकारियों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत संचालित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कचरे की छंटाई और निस्तारण की प्रक्रिया की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वार्ड संख्या नौ के मुख्य मार्ग और बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई तथा सार्वजनिक वाटर कूलरों की कार्यशीलता भी परखी गई।
आगामी मौसम को देखते हुए संभावित जलभराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर जल निकासी की व्यवस्था की समीक्षा की गई। निर्माणाधीन नाला कार्य का भौतिक सत्यापन करते हुए निर्माण सामग्री, गुणवत्ता और प्रगति की जांच की गई। संबंधित ठेकेदार एवं तकनीकी अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं सफाई नायकों को निर्देश दिया कि सुबह की सफाई व्यवस्था और प्रत्येक घर से नियमित कूड़ा संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगर बाजार सृष्टि सिंह और मंडल कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन नगरीय) अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages