<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप में 3558 लाभार्थियों को मिला 88.30 करोड़ का ऋण

बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप/ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण कर स्वरोजगार को बढ़ावा देना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

ऋण मेले में हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, बस्ती सदर विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम तथा एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने संयुक्त रूप से मंडल के 3558 लाभार्थियों को करीब 8829.84 लाख रुपये यानी 88.30 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया।
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार बस्ती के 1991 लाभार्थियों को 5683.39 लाख रुपये, सिद्धार्थनगर के 1188 लाभार्थियों को 2744.68 लाख रुपये तथा संतकबीर नगर के 379 लाभार्थियों को 401.77 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।
मेगा क्रेडिट कैंप में मंडल के विभिन्न बैंकों ने सक्रिय भागीदारी की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, स्वरोजगार, लघु उद्यम और सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऋण सुविधा से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने तथा आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सिद्धार्थनगर आरके सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबंधक संतकबीर नगर पवन कुमार सिन्हा, मंडल के विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक आरएन मौर्य ने किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और सभी बैंकों के प्रति आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Pages