<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

जमीन की पैमाइश के लिए दिव्यांग लगा रहा तहसील के चक्कर, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

बस्ती। अपनी जमीन की सुरक्षा और सही सीमांकन के लिए एक दिव्यांग व्यक्ति को लंबे समय से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बारीटोला निवासी कृष्ण कुमार पुत्र घोलर प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि की शीघ्र पैमाइश एवं सीमांकन कराए जाने की मांग की है।

कृष्ण कुमार के मुताबिक बारीटोला स्थित गाटा संख्या 1705, रकबा 0.0640 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख एवं खतौनी में उनके नाम दर्ज है। इसके बावजूद जमीन की मौके पर सही पैमाइश और सीमांकन नहीं होने से उन्हें अपनी भूमि की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दबंग लोग कब्जे की नीयत से भूमि की पैमाइश में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि मामले को लेकर वह पूर्व में संबंधित लेखपाल, राजस्व अधिकारियों और उपजिलाधिकारी के समक्ष भी प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने से वह परेशान है। दिव्यांग होने के कारण उसके लिए तहसील पहुंचकर बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।
- डीएम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
कृष्ण कुमार ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर भूमि की मौके पर शीघ्र पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग की है। साथ ही पैमाइश में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की भी गुहार लगाई है।
पीड़ित को अब जिला प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद है। यदि समय रहते भूमि का सीमांकन हो जाता है तो न केवल उसके अधिकार सुरक्षित होंगे, बल्कि भविष्य में संभावित विवाद की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages