<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

हरीश द्विवेदी के ऐतिहासिक स्वागत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरीश द्विवेदी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, उमंग और समर्पण का परिचय दिया, वह संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया।
विवेकानंद मिश्र ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। बारिश के बावजूद पत्रकारों ने जिस समर्पण के साथ स्वागत कार्यक्रम की कवरेज की और इसे जन-जन तक पहुंचाया, वह सराहनीय है। उन्होंने बस्ती के सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति विशेष आभार जताया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं के उत्साह तथा मीडिया के सहयोग से हरीश द्विवेदी का स्वागत कार्यक्रम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages