<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

बैरिहवा में 40 लाख से बनेगा चिल्ड्रेन पार्क, बच्चों को मिलेगी खेलकूद की बेहतर सुविधा


बस्ती। शहर के बैरिहवा क्षेत्र में बच्चों और स्थानीय नागरिकों को जल्द ही एक नई सार्वजनिक सुविधा मिलने जा रही है। डॉन वास्को स्कूल के निकट बुधवार को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चिल्ड्रेन पार्क का शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से बैरिहवा क्षेत्र में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क तैयार होने के बाद बच्चों को व्यवस्थित तरीके से खेलने और मनोरंजन का स्थान मिलेगा। साथ ही स्थानीय नागरिक सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।
प्रस्तावित पार्क में बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा ओपन जिम, गेट, बाउंड्रीवाल, पाथवे, प्रकाश व्यवस्था और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था होगी। पार्क को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए फूल-पौधे भी लगाए जाएंगे। ओपन जिम की सुविधा से युवाओं समेत अन्य लोगों को भी व्यायाम के लिए स्थान मिल सकेगा।
बैरिहवा क्षेत्र में सार्वजनिक पार्क की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। ऐसे में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क को स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा माना जा रहा है। पार्क बनने से बच्चों को सुरक्षित वातावरण में खेलने का अवसर मिलने के साथ क्षेत्र की खूबसूरती में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, जेई अर्पित निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सभासद प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव और अरुण पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पार्क के शिलान्यास को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Pages