गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को बिहार बस स्टैंड से बरामद किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग बहनें 27 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे पारिवारिक डांट-फटकार से नाराज होकर घर से चली गई थीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों की सूचना पर थाना एम्स में मुकदमा संख्या 270/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
बालिकाओं की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सेल और अन्य माध्यमों की मदद से दोनों की लोकेशन का पता लगाया और उन्हें बिहार बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार साह, कांस्टेबल उदय राज और महिला कांस्टेबल शिवानी यादव शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment