<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

मां की स्मृति में रक्तदान, 73 लोगों ने किया महादान


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नेता आलोक पाण्डेय एवं सभासद कृष्ण कुमार सोनू पाण्डेय की माता स्व. उर्मिला पाण्डेय की स्मृति में पुराना डाकखाना स्थित आवास पर उर्मिला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर आलोक पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम बनता है। मां की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना की प्रेरणा बने, इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए।

रक्तदान शिविर में मनीष अग्रवाल, औवेश, राजकुमार पाण्डेय, विजय कुमार पाण्डेय, बंश कुमार पाण्डेय, सूर्य कुमार उपाध्याय, महेन्द्र कुमार गुप्ता, गोविन्द कुमार गुप्ता, आशीष शुक्ल, विवेक पाण्डेय, विजय उपाध्याय, आशुतोष, दुर्गेश मिश्र, कमल श्रीवास्तव, सन्तोष पाण्डेय, मो. तालीम, मनीष श्रीवास्तव, पूजा पाण्डेय, आराधना, अनुराग शुक्ल, पंकज गुप्ता, देवानन्द उपाध्याय, दिलीप कुमार, प्रियाशु त्रिपाठी, दीपचन्द पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, अदनान अंसारी, राजीव मिश्र, जयेन्द्र गुप्ता, अवनीश पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, शशांक जायसवाल, रजत मद्धेशिया, पंकज ओझा, नीलमणि पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, कुलदीप, अशोक कुमार पाण्डेय, विकास चौधरी, सुधांशु अग्रवाल सहित कुल 73 लोगों ने रक्तदान किया।

बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम से शिवम मिश्र, मुकेश कुमार, असजद, जितेन्द्र, दीपेन्द्र यादव, विजय शुक्ल, मुकेश कुमार आदि ने रक्त संग्रह में सहयोग किया। 

No comments:

Post a Comment

Pages