<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

सीएम योगी की कथित फर्जी तस्वीर पोस्ट करने का आरोप, विधायक पर एफआईआर की मांग


बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से 31 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित कथित फर्जी तस्वीर और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई, जिससे मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में लोकप्रिय जननेता के रूप में पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। संगठन का कहना है कि उक्त पोस्ट से मुख्यमंत्री के समर्थकों और अनुयायियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
अखिलेश सिंह के मुताबिक, मामले की सूचना 31 अगस्त को ही पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने के संबंध में विधिक कार्रवाई की मांग की।
शिकायती पत्र सौंपने के दौरान अभय सिंह रघुवंशी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह बबलू, सुधीर सिंह, शिवम मिश्रा और अभिषेक आर्य सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages